सभी श्रेणियां
चुस्त बच्चा
क्रिया और खेल
शिक्षण और विकास
डायपर टिप्स
टोडलर केयर पर विशेषज्ञ

आपके शिशु के पास 3 प्रकार की समझ होती है।

Biểu đồ từ mang thai đến ngày sinh nở cần thiết

जब नई जानकारी से आपके बच्चे के मस्तिष्क को चुनौती दी जाती हैतब वह बेहतर सीखता है। माँ-बाप होकर, आप जानते होंगे कि बच्चे अपने वातावरण के प्रति बहुत संवेदनशील हैं, और नन्हे होते हुए भी काफी कुछ सीख लेते हैं।लेकिन क्या आप जानते हैं, कि जब विशिष्ट बातों को सीखने की बारी आती है, तो बच्चों के पास कुछ 'अवसर की खिड़कियां' होती हैं?अलग-अलग उम्र में वे विभिन्न कौशल प्राप्त करते हैं: भावनात्मक, मौखिक और तार्किक। आप सीखने की इस रोमांचक प्रक्रिया को कैसे शुरू कर सकते हैं, इसके बारे में आगे पढ़िए!

भावनात्मक बुद्धि:0 - 18 महीने 

सहानुभूति, खुशी, आशा और उदासी जैसी भावनाएं ऐसे आकर लेंगे जिस तरह से आपने बच्चे को जन्म से बड़ा किया हो।

भावनात्मक बुद्धिमत्ता को उसे कह सकते हैं जो बातों को समझकर दूसरों से परस्पर संबंध रखता हो। भले ही इस प्रकार की बुद्धि किशोरावस्था के बाद विकसित होती जाती है, लेकिन इसकी नीव पूरे जीवनकाल के लिए, शुरुआती अनुभवों से ही रखी जाती है।

अपने बच्चे के साथ बात करते हुए अगर आगे बताए हुए उपायों को अपना लें, तो सुनिश्चित कर सकते हैं कि जब वे बड़े होते हैं, तो वे स्वयं के लिए भले नैतिक मानकों को निश्चित करेंगे।

  • जिन भावनाओं को आपका बच्चा महसूस कर रहें है उन  भावनाओं को स्वीकार कर उन्हें व्यक्त करें (यदि वे रो रहे हों तो कहें "हम क्यों रो रहे हैंक्या हमें कुछ परेशान कर रही हैक्या है?")
  • जब आपका बच्चा परेशान है तो सहानुभूति दिखाएं।
  • बच्चा बनके अपने बच्चे के साथ संबंध बनाएंबच्चों जैसी ध्वनियाँ निकाल के उनसे "बातचीतकरें।
  • सिर्फ "नहींके बजायउन्हें "नहीं" का उद्देश्य समझाएं।
  • अपने बच्चे को पारिवारिक गतिविधियों में शामिल करेंजैसे कपड़ों की छँटाई करने में मदद।
  • अच्छे व्यवहार के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करें।
  • बताएं कि आपके बच्चे के कार्य कब और कैसे दूसरों को प्रभावित करते हैं।
  • अपने लाडले को एक सुरक्षित और सुसंगत वातावरण प्रदान करें।

वाणी: 0 - 10 वर्ष

जितनी ज़्यादा बात करोगेउतनी ही बातचीत से आपका बच्चा अवगत होगा। शिशु किसी भी भाषा सीखने की क्षमता के साथ पैदा होते हैं। वे व्याकरण और वाक्य निर्माण को इस तरह समझ लेते हैं कि वे बड़े होकर ये नहीं कर सकते।इसका लाभ उठाना और भाषा कौशल विकसित करने के लिए इन युक्तियों का उपयोग करना महत्वपूर्ण है

  • बचपन से ही अपने बच्चे के सामने पढ़ें। (जब आप 7 महीने की गर्भवती हों तब शुरू करें।)
  • बच्चोंवाली ध्वनियों का प्रतिवचन करें।
  • अपने आस-पास की चीज़ों को दिखाकर उन्हें नाम दें।
  • खुद को दोहराएं।
  • शब्दों को स्पष्ट रूप से उच्चारण करें।
  • रोज़मर्रा कि गतिविधियों का सहारा लेकरआप जो कर रहे हैंउन्हें समझाएं।
  • गाने गाएँ और बच्चे को गाने के बोल सिखाएं 
  • अपने बच्चे के साथ भाषा खेलों का प्रयोग करें जैसे की नर्सरी रहाईम्स 
  • बचपन में हीअपने बच्चे को दूसरी भाषा सिखाने पर विचार करें।

गणित और तर्क:1 से 5 वर्ष\

दृष्टि, ध्वनि और स्पर्श जैसे  कौशल समस्या निवारण के लिए सीधे संबंधित हैं। आपके बच्चे के गणित कौशल को उनके संगीत कौशल के साथ मेल किया जा सकता है। उन इंद्रियों को उत्तेजित करने के कुछ तरीके यहां बताए गए हैं, जिससे आपका बच्चा स्थानिक संबंध और समस्या निवारण सीख सकता है।

  • स्पर्श करने और देखने के लिए अपने बच्चे को विभिन्न आकार, वस्तुओं और रंग दें।
  • शास्त्रीय संगीत से परिचित कराएं।
  • अपने बच्चे को खिलौने वाले बाजों के साथ खेलने दें।
  • अपने बच्चे के पालने में एक दर्पण लगाएं।
  • बच्चे को ऐसे उठाएं कि वे आगे देख रहे होंताकि उन्हें देखने को बहुत कुछ मिल सके।
  • अलग तरीकों के खिलोनों दें जिन्हें तोडा या जोड़ा जा सके।
  • यह आपके बच्चे को कारण और प्रभाव की अवधारणा सिखाता हैक्यों के ऐसे खिलोने मरोड़ने या खींचने पर आवाज़ निकालती हैं।
  • चीज़ों को वर्गों में रखने के सीख अपने बच्चे को दें।
  • गिनतियों का खेल खेलें।

रोचक आलेख

Biểu đồ từ mang thai đến ngày sinh nở
सक्रिय शिशु 27/01/2020

कार सीट का इस्तेमाल करते समय ध्यान में रखने योग्य 5 बातें

क्या आपने गौर किया है कि शिशु बाहर जाने के विचार को लेकर कितने उत्साहित होते हैं...

Biểu đồ từ mang thai đến ngày sinh nở
सक्रिय शिशु 27/01/2020

अपने शिशु को कार में खुश रखने के लिए गाइड।

माता-पिता अपने शिशु द्वारा कार का सफर नापसंद किए जाने को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं और यह ठीक भी है, क्योंकि कार में सफर के दौरान शिशु को शांत और खुश रखना मुश्किल भरा अनुभव होता है। शिशु का जोर से रोना अथवा चिल्लाना निश्चित रूप से सभी के लिए...

am-i-pregnant-354X354
गर्भावस्था 02/12/2019

अपने बीच के संबंधों को मजबूत बनाएँ

शोध से पता चलता है कि ज्यादातर नए माता-पिता पारंपरिक भूमिकाओं की ही कल्पना करते हैं, जिनमें पुरुष दाता और महिला देखभालकर्ता की भूमिका निभाते हैं और वे अपनी नई भूमिकाओं और जिम्मेदारियों की चर्चा नहीं करते। कई सारे नए माता-पिता अक्सर अपने...

Hindi Register 300x300

विषय के साथ आलेख